फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से डरें नहीं.. सतर्कता बरतें और सुरक्षित रहें

विज्ञापन
corona in world - फोटो : demo pic
विज्ञापन

सर्दी, खांसी, बुखार से पीड़ित बरतें खास सावधानी

बरेली। कोरोना वायरस से न घबराएं.. न डरें, खुद बचें और दूसरों को बचाएं। इस मूलमंत्र को लेकर ही सोमवार से जिला स्तरीय ट्रेनिंग शुरू की गई है। पहले दिन जिला मिशन केंद्र प्रबंधन की टीम को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई। इसमें बताया गया कि अब लॉकडाउन खुल रहा है। लिहाजा अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। इसके अलावा ग्रामीणों को भी ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

केंद्र प्रबंधक आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सोमवार को लखनऊ से सभी को ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई। अब मिशन के लोग ब्लॉकस्तर पर ट्रेनिंग देंगे और वहां से समूह सखी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षित करेंगी। इसके बाद ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। सरकार बाद में इसका रिव्यू भी कराएगी कि ग्रामीणों में कितनी जागरूकता आई है। कहा, यदि कोई गले में खराश, खांसी और बुखार से पीड़ित है तो उसे ज्यादा सतर्कता बरतनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें