फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बाद डीएम-एसएसपी टांडाछंगा पहुंचे

विज्ञापन
बहेड़ी में बार्डर का मुआयना करते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बहेड़ी। टांडाछंगा के नानकपुरी गुरुद्वारा से 25 और 26 दिसंबर को इकट्ठा होकर दिल्ली कूच करने के किसानों के एलान के बाद गुरुवार को डीएम और एसएसपी वहां पहुंचे। फिर वहां से बहेड़ी तक दौरा किया और विभिन्न मार्गों पर पुलिस ड्यूटी लगाकर किसानों को रोकने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम नितीश कुमार व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शीशगढ़ थाने की चौकी टांडाछंगा पहुंचकर आंदोलन के हालातों को परखा। उसके बाद नानकपुरी गुरुद्वारा से उत्तराखंड और दिल्ली के रास्तों के संपर्क मार्गों को चेक किया। इसके बाद आमडंडा सीमा से लेकर टोल प्लाजा तक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। वहां से सितारगंज रोड पर चेकिंग करते हुए अफसर उत्तराखंड सीमा की सिरसा चौकी पहुंचे।
डीएम व एसएसपी ने अधीनस्थों को सख्ती के साथ किसानों को रोकने के आदेश दिए। हालांकि कहा कि किसी से अभद्रता नहीं करनी है। पहले किसानों को समझाना है। लेकिन कानून व्यवस्था का पालन हरहाल में सुनिश्चित करना है। बता दें नानकपुरी गुरुद्वारा में 25 व 26 दिसंबर को किसानों को जुटने को कहा गया है। यहां यूपी और उत्तराखंड के किसानों के काफी संख्या में जुटने की जानकारी प्रशासन को मिली है। दिल्ली के लिए जत्थे किस रास्ते से जाएंगे, इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। इसी कारण सभी मार्गों पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें