फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के पिता स्वस्थ, संतोष गंगवार के निजी सचिव समेत 82 नए संक्रमित

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
बरेली। जिले में सोमवार को 82 नए संक्रमित मिले। 43 लोग एंटीजन, ट्रूनेट, आईवीआरआई से पांच और कारपोरेट लैब से 45 संक्रमित पाए गए। उधर, डीएम नितीश कुमार के पिता कोरोना को मात देकर सोमवार को कोविड एल-2 अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को मिले संक्रमितों में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के निजी सचिव आलोक माथुर भी शामिल हैं। वह होम आइसोलेशन पर रहेंगे। भारत सेवा ट्रस्ट कैंप ऑफिस और कार्यालय को सैनिटाइज कराने के बाद केंद्रीय मंत्री ने तीन दिन के लिए बंद रखने को कहा है। अन्य संक्रमितों में सात मासूम भी शामिल हैं। इनमें से एक की उम्र साल भर से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें