फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School closed: बरेली में शीतलहर के चलते 12वीं तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक छुट्टी, आदेश जारी

Mon, 05 Jan 2026 11:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में कड़ाके की ठंड के बीच विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब 10 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। इससे पहले ठंड के चलते पांच जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। अवकाश बढ़ने के साथ प्री बोर्ड परीक्षाएं भी स्थगित हो जाएंगी।
 
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Frepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जनपद में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने 12वीं तक स्कूलों में अवकाश बढ़ा दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया है। सोमवार रात जारी आदेश के मुताबिक जिले के यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सहित सभी शिक्षा बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा। 

विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन जिन शिक्षकों या कर्मचारियों की ड्यूटी बीएलओ कार्य में लगाई गई है, वह नियमानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। इसके साथ ही जिन विद्यालयों में निर्वाचन बूथ बनाए गए हैं, उन्हें भी खुला रखने का निर्देश दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का हिदायत दी है। यह नियम सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों पर लागू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें