फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

No Helmet, No Fuel: पंपों पर बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, बरेली में डीएम ने जारी किया आदेश

Tue, 14 Jan 2025 11:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News : बरेली जिले में नो हेलमेट-नो फ्यूल नीति को लागू कर दिया गया है। इस संबंध में डीएम ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश जारी किया है। अब बिना हेलमेट के पेट्रोल नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के अब पेट्रोल नहीं मिलेगा। परिवहन आयुक्त के आदेश के बाद सोमवार को डीएम रविंद्र कुमार ने बरेली जिले में सख्ती के साथ शासन की नो हेलमेट-नो फ्यूल नीति को लागू करने का आदेश दिया है। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश दिए हैं कि ऐसे दो पहिया वाहन को भी पेट्रोल न दिया जाए, जिस पर चालक के साथ पीछे बैठा व्यक्ति भी हेलमेट न लगाए हो।

विज्ञापन

सड़क हादसों में मौतों के मामले में बरेली प्रदेश के टॉप 20 जिलों में है। तमाम अभियानों और कार्रवाई के बाद भी जिले के लोग हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। दोपहिया वाहनों से होने वाले हादसों में ज्यादातर ऐसे वाहन चालकों की जान जाती है, जो हेलमेट नहीं लगाए होते हैं।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेश दिए हैं कि वह 26 जनवरी से पहले अपने पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ बड़े-बड़े होर्डिंग्स भी लगवा लें। डीएम ने चेताया है कि अगर कोई पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालक को फ्यूल देता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें