फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया गेहूं सप्लाई पर डीएम ने जारी किया नोटिस

Fri, 12 Feb 2016 02:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राज्य खाद्य निगम अफसरों ने भारतीय खाद्य निगम गोदाम प्रभारियों से मिलकर ही घटिया गेहूं राशन की दुकानों पर सप्लाई किया है। इस घालमेल का खुलासा एफसीआई अभिलेखों से हुआ है। एसएफसी अफसर खाद्य मंत्री के आदेशों की भी परवाह नहीं करते हैं। इस मामले में डीएम ने नोटिस जारी कर  जिला प्रबंधकों से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

  गरीबों को घटिया और अखाद्य गेहूं सप्लाई करने में करोड़ रुपये का खेल अर्से से जारी है। राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) ने अक्टूबर और नवंबर 2015 में भी बेहद घटिया गेहूं राशन दुकानों पर पहुंचाया था। इसकी सप्लाई रोकने और गेहूं वापस करने के निर्देश खुद खाद्य मंत्री कमाल अख्तर ने सर्किट हाउस में दिए थे। इस आदेश को धता बताते हुए निगम अफसरों ने खराब गेहूं वापस नहीं किया। इसकी जगह पीलीभीत के गोदामों से दिसंबर और जनवरी में भी 21 हजार टन से ज्यादा अद्योमानक गेहूं उठाया। राशन दुकानों पर यह गेहूं पहुंचते ही ग्राहकों ने शिकायतें कर दी, लेकिन विभाग ने एक नहीं सुनी। इस बार खाद्य राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने संदिग्ध गेहूं बिक्री पर रोक लगाने को कहा है। मंत्री ने फोन पर आदेश दिए हैं, लेकिन निगम में कोई सुगबुगाहट तक नहीं है।

करोड़ों का खेल
भारतीय खाद्य निगम के अफसरों ने बताया कि पीलीभीत के गोदामों से दिसंबर और जनवरी में यूआरएस श्रेणी गेहूं उठाया है। इस गेहूं की चमक बारिश से प्रभावित है। एफसीआई गोदामों से इस खराब गेहूं को एसएफसी अफसरों ने उठवाया और मिट्टी, धूल आदि मिलाकर दुकानों पर सप्लाई करा दिया। इस खेल में करोड़ों रुपये के बारे न्यारे होते हैं।
विज्ञापन


प्रशासन जांचे क्वालिटी
एफसीआई के एरिया मैनेजर मैकारियश कुजूर ने बताया कि गोदामों से स्वीकृत क्वालिटी का ही खाद्यान्न जारी होता है। इसके बावजूद दुकानों पर घटिया गेहूं पहुंच रहा है। कुजूर ने कहा कि गरीबों को वितरित होने वाले खाद्यान्न की क्वालिटी जिला प्रशासन को नियमित चेक करानी चाहिए ताकि गड़बड़ी की गुंजाइश कम रहे।

सैंपल लेने के निर्देश
डीएसओ केएल तिवारी ने घटिया गेहूं सप्लाई का मामला प्रकाश में आते ही क्षेत्रीय निरीक्षकों से कहा है कि वे दिसंबर और जनवरी में सप्लाई हुए गेहूं के सैंपल लें और रिपोर्ट दें।


डीएम ने नोटिस जारी किए
भारतीय खाद्य निगम और राज्य खाद्य निगम की कारगुजारी से गरीबों को वितरित हो रहा अद्योमानक गेहूं पर डीएम गंभीर हो गए हैं। दोनों सप्लाई एजेंसी जिला प्रबंधकों को नोटिस जारी कर डीएम गौरव दयाल ने कहा है कि बार बार चेतावनी देने पर भी राशन दुकानों पर घटिया खाद्यान्न वितरित हो रहा है। यह कामकाज के प्रति लापरवाही और दायित्वों के प्रति उदासीनता है। डीएम साक्ष्य समेत जवाब तलब किया है। इससे विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें