फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कही दो टूक, सभी को आना होगा नौ बजे  

Sun, 30 Apr 2017 01:15 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
DM has said something, everyone has to come 9 o'clock - फोटो : DM has said something, everyone has to come 9 o'clock
विज्ञापन
सुबह नौ बजे ड्यूटी टाइमिंग को लेकर शुक्रवार को विकास भवन में उपजे विवाद पर डीएम ने स्पष्ट कह दिया है कि शासनादेश सभी पर लागू होता है और उसके अनुसार सुबह नौ बजे कार्यालय आना होगा। अगर समय पर कार्यालय नहीं आते हैं तो कार्रवाई होगी। डीएम ने यह भी कहा कि जब आदेश जारी हो चुका है कर्मचारियों के लिए अलग से आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है। दूसरी तरफ कर्मचारी विरोध पर अब भी अड़े हैं । उनका कहना कि आदेश अधिकारियों के लिए जारी हुआ है। जबतक लिखित में कर्मचारियों के लिए आदेश जारी नहीं होता कर्मचारी पुराने समय पर ही कार्यालय आएंगे।
विज्ञापन

विकास भवन में शुक्रवार को ड्यूटी टाइमिंग को लेकर बखेड़ा हो गया था। डीआरडीए के परियोजना निदेशक व प्रभारी सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्रा नौ बजे पहुंचे। उस वक्त अधिकतर कर्मचारी नहीं आए थे। सुबह 9.05 बजे डीडीओ रामरक्षपाल यादव हाजिरी रजिस्टर मंगाकर कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगा दी थी। उसके बाद कर्मचारियों ने अधिकारियों का घेरावर कर जमकर हंगामा किया था। विकास भवन परिसर में धरने पर बैठ गए थे। शुक्रवार को उनको यह कहकर शांत कराया गया था कि इसके लिए डीएम से बात की जाएगी। विकास भवन के अफसरों ने शुक्रवार को डीएम से बात की। डीएम ने स्पष्ट कह दिया कि जब अफसर सुबह नौ बजे आएंगे तो कर्मचारियों को क्या दिक्कत। अगर कर्मचारी नहीं होंगे तो कार्यालय खुलने का औचित्य ही क्या बचा है। कर्मचारी अपनी बात पर अड़े हैं। उनका कहना है कि आदेश अधिकारियों के लिए है, कर्मचारियों के लिए क्या निर्देश है लिखित में स्पष्ट किया जाए।
 शासनादेश है, अगर अधिकारी आएंगे तो कर्मचारियों को भी आना होगा। इसके लिए अलग से कोई आदेश जारी करने की जरूरत नहीं है।
-पिंकी जोवेल, डीएम 
डीएम ने निर्देश कर दिए हैं, कर्मचारियों को भी नौ बजे कार्यालय आना होगा। अगर वह समय पर नहीं आते तो अनुपस्थिति लगाई जाएगी।
-रामरक्षपाल यादव, प्रभारी सीडीओ व डीडीओ
शासनादेश में कर्मचारियों को सुबह नौ बजे कार्यालय आना स्पष्ट नहीं है। अधिकारी इसका लिखित में आदेश जारी करें। जब तक स्पष्ट आदेश जारी नहीं करते तबक कर्मचारी अपने समय पर ही आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरीश गंगवार, कर्मचारी नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें