फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन में रोस्टर का उल्लंघन कर खुलीं दुकानों की डीएम ने कराई फोटोग्राफी

विज्ञापन
मॉडल टाउन में नियम विरुद्ध ढंग से दुकान खोले बैठे प्रतिष्ठान स्वामी को हड़काते डीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शहर में भ्रमण के दौरान कई जगह मिला जाम, मास्क न लगाने वालों को हड़काया

बरेली। मॉडल टाउन में चेकिंग के दौरान डीएम ने रोस्टर का उल्लंघन कर खुली दुकानों की फोटोग्राफी कराई। इसके अलावा भ्रमण के दौरान डीएम को शहर में जो लोग बेवजह बैठे या घूमते दिखाई दिए या जो लोग मास्क नहीं लगाए थे, उन्हें फटकार लगाई। कई जगह पर जाम और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन न होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शहर में चेकिंग के दौरान डीएम नितीश कुमार की गाड़ी कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप के पास जाम में फंस गई। उन्होंने वहां पुलिस कर्मियों को किसी भी दशा में जमा न लगने देने की कड़ी हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने धर्मकांटा चौराहा के आगे शॉपिंग काम्लेक्स में गार्ड के मास्क न लगाने और सैनिटाइजर न रखने पर भी फटकारा। इसी क्रम में डीडीपुरम में रामजानकी मंदिर के पास भी उन्हें जाम मिला। उसके आगे कुछ लोग बगैर मास्क लगाए बैठे थे। उन्होंने गाड़ी से उतरकर उन सभी को मास्क वितरित किया। डेलापीर मंडी में निरीक्षण के दौरान उन्हें मिला कि कुछ महिलाएं फेंके गए आलू को बीन रहीं थीं। उन्होंने महिलाओं को समझाकर वापस भेज दिया। वापसी में वह मॉडल टाउन पहुंचे। उन्होंने देखा कि वहां कई दुकानें मार्केट के रोस्टर का उल्लंघन कर खुली थीं। उन सभी की फोटोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें