फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एलडीएम से पूछा क्यों खाली हैं एटीएम

Thu, 11 May 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
DM asks LDM why are ATMs empty - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम डॉ. पिंकी जोवल ने लीड बैंक अधिकारी से पूछा कि शहर में बैंकों के एटीएम खाली क्यों हैं। केश न मिलने से लोगों को दिक्कत हो रही है। एलडीएम ओपी बढ़ेरा ने बताया कि 3-4 दिन पहले भारतीय रिजर्व बैंक को केश की डिमांड भेजी जा चुकी है। केश आने के बाद एटीएम में यह समस्या दूर होगी।  
विज्ञापन

बरेली में बैंकों के करीब 400 एटीएम हैं। इनमें से बीस फीसदी में भी कैश नहीं है। बैंक ऑफ बड़ौदा के करीब 150 एटीएम में से चंद की काम कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद शहर में बैंकों के एटीएम फिर खाली होने से आम आदमी को परेशान होना पड़ रहा है। पत्रकारों ने डीएम से व्हाट्स ग्रुप पर एटीएम में केश न होने की शिकायत की तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेकर एलडीएम से बात की। डीएम का कहना है कि एटीएम में केश की दिक्कत है। यह लोगों की जायज समस्या है। इस समस्या का हल यही है कि अब लोगों को डिजिटल बैंकिंग की तरफ बढ़ना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें