तहसील स्तर पर जारी किए गए निर्देश
उन्होंने बताया कि बिना किसी वैध दस्तावेज के रोहिंग्या, बांग्लादेशी या अन्य जो सीमा पार से आए हुए लोग हैं, उनके सत्यापन की करवाई चल रही है। इसके लिए तहसील स्तर पर भी एसडीएम-सीओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा लोकल इंटेलिजेंस व अन्य खुफिया एजेंसी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन का मुख्य उद्देश्य है कि ऐसे लोग जो सीमा पार से आए हैं, उनकी पहचान हो सके। जिससे यह घुसपैठिया राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा न बन पाएं।
उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर पहले डिटेंशन सेंटर पर ले जाया जाएगा। फिर डिटेंशन सेंटर में उन लोगों से पूछताछ होगी, उसके बाद शासन के निर्देशों के क्रम में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एडीएम सिटी सौरभ दुबे, एसपी सिटी मानुष पारीक भी थे।
पुरानी जिला जेल का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण
जिला प्रशासन पुरानी जिला जेल में डिटेंशन सेंटर बना रहा है। इसके अलावा भी डिटेंशन सेंटर के लिए ही अन्य बेहतर विकल्प भी देखे जा रहे हैं। डीएम-एसएसपी ने पुरानी जेल का निरीक्षण भी किया। वहां के इंतजाम को दुरुस्त करने के लिए संबंधित को निर्देश भी जारी किए हैं।