फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरातघरों में रात दस बजे के बाद नहीं बजेंगे डीजे

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। सोमवार को थाना परिसर में आयोजित बैठक में बरातघर मालिकों व डीजे संचालकों को पुलिस ने सख्ती के साथ कहा कि किसी भी बरात घर में रात दस बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। इस पर सख्ती से पाबंदी लगाई जाएगी। इसके अलावा बरातघर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी जरूर लगाए जाएं। कोतवाल प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने सभी डीजे मालिक व बरात घर स्वामियों को इसपर सख्ती से अमल करने को कहा। इस दौरान अनमोल गुप्ता, मुनेंद्र सिंह, अर्पित कुमार, भुवनेश कुमार, अनेंद्र उपाध्याय आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें