फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे पर रहेगी पाबंदी, अंजुमन कमेटी ने लिया सख्त फैसला

Thu, 28 Aug 2025 01:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

जुलूस-ए-मोहम्मदी में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। डीजे वाली अंजुमनों को शामिल नहीं किया जाएगा। यह फैसला अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन जुलूस कमेटी ने लिया है। 
विज्ञापन
पुराना शहर में निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ईद मिलादुन्नबी पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारी शुरू हो गई है। पुराना शहर और शहर में निकाले जाने वाले जुलूस में डीजे लाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है। अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन जुलूस कमेटी पुराना शहर बरेली की ओर से ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर पुराना शहर से चार सितंबर को छह मीनार मस्जिद निकट मुन्ना खां का नीम से जुलूस मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस की कयादत दरगाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खां करेंगे। अंजुमन के सचिव अंजुम शमीम ने कहा कि जुलूस में डीजे वाली अंजुमनों को शामिल नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


शहर में अंजुमन खुद्दाम-ए-रसूल की ओर से पांच सितंबर को कोहाड़ापीर से निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां भी चल रही है। इस बार यह जुलूस कोहाड़ापीर से दोपहर एक बजे रवाना होगा। इसकी कयादत आला हजरत दरगाह के प्रमुख सुब्हान रजा खां करेंगे। सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादररी भी साथ होंगे। अंजुमन के सचिव शान रजा ने बताया कि जुलूस अपने पूर्व निर्धारित मार्गों से निकाला जाएगा। इस बार डीजे पर खास सख्ती रखी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें