फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दौरा टलते ही बदसलूकी, दिव्यांग को पैथोलॉजी से धक्के देकर निकाला, हंगामा

Wed, 18 Nov 2026 10:22 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के जिला अस्पताल में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का दौरा टलते ही मरीजों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया। एक दिव्यांग मरीज को धक्का देकर पैथोलॉजी से बाहर निकाल दिया गया। इस पर हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बुधवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दौरा टलते ही जिला अस्पताल में मरीजों के साथ बदसलूकी शुरू हो गई। पैथोलॉजी में जांच कराने आए दिव्यांग को धक्का देकर निकालने पर हंगामा हुआ।
विज्ञापन


बदायूं के दातागंज निवासी दिव्यांग नन्ने ओपीडी में परामर्श के बाद जांच के लिए सैंपल देने पैथोलॉजी में पहुंचे थे। आरोप है कि दोपहर दो बजे ओपीडी बंद होती है, लेकिन पैथोलॉजी का स्टाफ 1:40 बजे ही सैंपल लेने से इन्कार करने लगा। आपत्ति जताने पर धक्का देकर निकालने की कोशिश की। इससे नन्ने गिर पड़े। 

हंगामा होने पर पैथोलॉजी में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ लग गई। आरोपी स्टाफ भी वहां से निकल गया। मामला बढ़ता देख पैथोलॉजी इंचार्ज और ओपीडी के डॉक्टर बाहर आए। दिव्यांग का सैंपल कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्टाफ को दी गई चेतावनी
एडी एसआईसी डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि हंगामे की सूचना मिलने पर स्टाफ से पूछताछ की। पता चला कि सैंपल ले लिया गया था, लेकिन वह रिपोर्ट मांग रहा था। रिपोर्ट कल मिलने की जानकारी दी थी। स्टाफ को भविष्य में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

अस्पताल से पकड़े कुत्ते, तीन बजे तक ओपीडी में डटे रहे डॉक्टर
डिप्टी सीएम के निरीक्षण के मद्देनजर नगर निगम की टीम भी जिला अस्पताल में डटी रही। परिसर से कुत्तों को पकड़ा गया। साफ-सफाई का दौर भी जारी रहा। सामान्य दिनों में दोपहर दो बजे तक ओपीडी खाली हो जाती है, लेकिन बुधवार को तीन बजे तक डॉक्टर ओपीडी में बैठे रहे। हालांकि, पर्चा काउंटर बंद हो गया था। जनरल, इमरजेंसी वार्ड में नए बिस्तर, तकिए लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें