मीरगंज। संचारी रोगों और बढ़ती गर्मी के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी की जा रही है। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ने बुधवार को मीरगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करके कर्मियों को निर्देश दिए। सीएचसी से पहले सिंह ने चनेटा गांव का दौरा किया, जहां पिछले वर्ष मलेरिया के मामले थे। आशा कार्यकर्ता रीता फील्ड में मलेरिया जांच करती मिलीं। 15 लोगों की जांच में दो मलेरिया संक्रमित पाए गए। जांच में पाया गया कि मरीज नियमावली अनुसार दवाई खा रहे हैं। गांव में बुखार के मामले नियंत्रण में हैं। एचपीवी टीकाकरण अभियान की भी समीक्षा हुई। मीरगंज में 2,200 खुराक का लक्ष्य है, जिनमें से 223 बच्चों को टीका लगा। इसको तेज करने का निर्देश दिया गया। लू प्रबंधन कक्ष में कूलर, बर्फ के जेल पैक और आईवी तरल पदार्थ उपलब्ध पाए गए। स्टाफ को लू के मरीजों के उपचार का प्रशिक्षण भी दिया गया।