फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बीसलपुर चौराहे पर पुलिया निर्माण के लिए डायवर्जन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कराएगा निर्माण, एक महीने होगी असुविधा
विज्ञापन

बरेली। पुलिया निर्माण के लिए बीसलपुर चौराहे पर डायवर्जन शनिवार से लागू होगा। एक महीने में यहां निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इस दौरान पीलीभीत बाइपास पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित रहेगी। ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए पुलिस विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।
पुलिया निर्माण के लिए नगर निगम ने 82 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग को दिए हैं। ट्रैफिक डायवर्जन के साथ ही पुरानी पुलिया के आधे हिस्से को तोड़कर नई पुलिया के लिए निर्माण शुरू किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगत सिंह ने बताया कि करीब 50 मीटर हिस्से में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

यहां सेटेलाइट से आने वाले वाहन सीधे जा सकेंगे। असर उन वाहनों पर पड़ेगा जो पीलीभीत की ओर से सेटेलाइट की ओर जाएंगे। इन वाहनों को बीसलपुर रोड की ओर मुड़ना होगा। करीब 50 मीटर चलने के बाद यूटर्न लेकर वापस पीलीभीत बाइपास पर आ जाएंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित डायवर्जन के लिए एसपी ट्रैफिक को पत्र भेज दिया गया है। डायवर्जन पर सहमति प्राप्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जब बीसलपुर साइड की पुलिया के आधे हिस्से का निर्माण पूरा हो जाएगा तब दूसरी ओर निर्माण शुरू कराएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें