फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर एक दिन बढ़ाया गया डायवर्जंन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने डायवर्जन मंगलवार दोपहर दो बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। इस दौरान भारी वाहन शहर के प्रवेश नहीं करेंगे। एसएसपी ने सभी थानों को रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सावन के मद्देनजर हर सप्ताह शुक्रवार से सोमवार शाम तक रूट डायवर्जन किया जा रहा है। इस बार मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस होने के चलते डायवर्जन को सोमवार शाम के स्थान पर मंगलवार दोपहर दो बजे तक बढ़ा दिया गया है। दरअसल, स्वतंत्रता दिवस पर शहर में तमाम कार्यक्रम होंगे। कई रैलियां भी निकाली जाएंगी। इस दौरान शहर में भारी वाहनों के आवागमन से समस्या हो सकती है। दोपहर दो बजे तक स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों का समापन होने के बाद वाहनों का संचालन सामान्य हो जाएगा। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें