फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जिले के 5,848 रसोइयों को मिली सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि और मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सेवा के शुभारंभ अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह का सजीव प्रसारण बरेली के विकास भवन सभागार में देखा गया। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में जिले की 5848 रसोइयों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा के कार्ड और बढ़े हुए मानदेय का प्रतीकात्मक चेक दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि रसोइया केवल बच्चों के लिए भोजन ही नहीं बनातीं, बल्कि उनका पालन-पोषण भी करती हैं। बच्चों के प्रति उनका दायित्व उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना घर पर उनके माता-पिता का होता है। उनके सराहनीय योगदान के लिए भविष्य में और बड़ा सम्मान दिया जाएगा।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि रसोइयों को स्टेट बैंक के माध्यम से दुर्घटना बीमा की सुविधा भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। ड्रेस के लिए निर्धारित धनराशि 500 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दी गई है। इस दौरान सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, सीडीओ देवयानी, एडी बेसिक डॉ. अजीत कुमार, बीएसए डॉ. विनीता व अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें