बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को जिला स्तर के चयन स्पोर्ट्स स्टेडियम में किए गए। अनिल, विकास, सोभित, नीलेस, पवन, मोहित, विनय तोमर, अमित, आदित्य गुप्ता, अभिनव यादव, अंकित, रामकरन, रजनेश, शैलेंद्र आदि टीम में चुने गए। अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में राजवीर, हरविंदर, सुरेंद्र, गौरव को शामिल किया गया है। निर्णायक की भूमिका में जिला कुश्ती संघ के सचिव योगेंद्र कुमार पुनिया रहे। वहीं, बुधवार को मंडल स्तर के चयन किए जाएंगे। संवाद
हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तर का चयन आज
बरेली। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर के चयन मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किए गए। अनामिका, श्रृष्टि, अलीना, अंजलि, गौरी, वंशिका, अंशिका, यशस्वी, रागिनी का चयन टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ी बुधवार को होने वाले मंडल स्तर के चयन में हिस्सा लेंगे। संवाद