फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वीबी-जी रामजी के लिए जिले को मिले मिले 5.11 करोड़

Tue, 11 Aug 2026 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए बीते एक जुलाई से लागू की गई वीबी-जी राम जी योजना के तहत शासन ने बजट जारी किया है। जिले के 15 विकासखंडों को सामग्री मद में तीन करोड़, पांच लाख, आठ हजार 954 रुपये और प्रशासनिक मद में दो करोड़, छह लाख, 54 हजार 344 रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बीती एक जुलाई को शासन ने मनरेगा का नाम बदलकर वीबीजी-रामजी किया। लेकिन पोर्टल में लगातार हो रहे अपडेटेशन के चलते बजट व कार्य स्वीकृति की दिक्कतें आ रहीं थी। लेकिन अब इसके सुधार हो रहा है। शासन स्तर से बजट मिलना भी शुरू हो गया है।
सामग्री मद में मझगवां को सबसे ज्यादा 76.10 लाख रुपये, नवाबगंज को 59.64 लाख, शेरगढ़ को 50.34 लाख, भुता को 44.10 लाख, भदपुरा को 42.36 लाख और बहेड़ी को 37.02 लाख रुपये मिले हैं। अन्य विकास खंडों को भी धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन


कर्मचारी और वेंडरों को भी मिलेगी राहत
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, एक जुलाई से योजना का नाम बदलने के बाद सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूर्व की भांति जारी हैं। लेकिन पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों के चलते भुगतान प्रक्रिया अटकी हुई थी। अब प्रशासनिक और सामग्री मद में धनराशि मिलने से योजना के जुड़े कर्मचारी और सामग्री देने वाले वेंडरों के भुगतान का भी रास्ता साफ हो गया है।

वर्जन
शासन स्तर से वीबीजी-रामजी योजना के दो मदों में बजट दिया गया है। इसका विकासखंड वार आवंटन भी कर दिया गया है। जल्द ही बीते वर्षों का लंबित भुगतान भी शासन स्तर से जारी होगा। - चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें