- राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बनाया गया नोडल
बरेली। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान दक्षिण परिसर, आंध्र प्रदेश की ओर से ''''यूथ इन एक्शन: बिल्डिंग रेजिलेंस'''' विषय पर राष्ट्रीय स्तर की पोस्टर प्रतियोगिता नौ अक्तूबर को कराना प्रस्तावित है। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को विद्यालय और शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह के अनुसार आयोजन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को नोडल नामित किया गया है। सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं कि 29 अगस्त को वह विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता कराएं। इसमें कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। सर्वश्रेष्ठ मूल्यांकित प्रतिभागी को 30 अगस्त को सुबह 10 बजे जीआईसी में होने वाले जिला स्तरीय मुकाबले में एक शिक्षक के साथ भेजकर प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद उत्कृष्ट दो पेंटिंग को 30 अगस्त को सुबह 12 बजे तक एडीएम एफआर कार्यालय में उपलब्ध कराया जाएगा। संवाद न्यूज एजेंसी