फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो सितंबर को होगी एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परिसर में संचालित एमएससी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया गया है। विभागाध्यक्ष के अनुसार एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की काउंसलिंग दो सितंबर को होगी। सभी विद्यार्थी सुबह 10 बजे विभाग में पहुंचें। एमएससी पादप विभाग में सभी वर्गों की काउंसलिंग तीन सितंबर को सुबह 10 बजे से होगी। एमएससी रसायन विज्ञान प्रथम वर्ष की काउंसलिंग विभाग में दो सितंबर को हेागी। सामान्य व ओबीसी में एक से 55 रैंक तक के अभ्यर्थी सुबह 10 बजे व रैंक-56 से आगे के विद्यर्थियों की काउंसलिंग एक बजे से होगी। वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग के सभी विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे प्रवेश के लिए पहुंचना होगा। दो सितंबर को काउंसलिंग में शामिल नहीं होने पर तीन सितंबर को सीट के आधार पर उसे काउंसलिंग कर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए अंकपत्र, प्रमाणपत्र की मूल प्रति, डिमांड ड्राफ्ट आदि दस्तावेज लेकर आना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें