फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल तैयार करेगा हीरो डोनर्स की सूची

Sun, 11 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल का ब्लड बैंक अमूमन खाली रहता है। डीएम पंकज यादव ने अस्पताल प्रशासन को इस पर गंभीर होने को कहा है। सीएमएस डॉ. परवीन जहां को निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट ब्लड बैंक अपने डोनर्स और संगठनाें की सूची तैयार करते हैं वैसे ही जिला अस्पताल तैयार करे। इनकी सूची महकमे की वेबसाइट पर भी डाले। ब्लड बैंक खाली रहना अच्छी बात नहीं। डीएम ने रक्तदान के लिए अमर उजाला के अभियान की सराहना भी की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दौरा करने के बाद डीएम पंकज यादव ने ने कहा कि  यहां अधिक मरीज और तीमारदार आते हैं फिर रक्तदान करने वाले यहां ज्यादा रुचि क्यों नहीं लेते। उन्होंने कहा कि मेरठ के जिला अस्पताल में यह काम करवाया गया है, इससे काफी फर्क पड़ा। अब रक्तदाता जुड़ रहे हैं। जिला अस्पताल के पास अभी तक किसी संगठन की सूची नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें