फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली प्लानिंग टीम को बंद मिला इंजेक्शन रूम, होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को लखनऊ से फैमिली प्लानिंग की एक दो डॉक्टरों की टीम निरीक्षण करने पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान टीम को कुछ कमियां लगीं। वहीं इंजेक्शन रूम बंद मिला। इस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए जांच करने का आदेश दिए। सीएमएस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मासिक निरीक्षण के लिए लखनऊ मुख्यालय से दो महिला डॉक्टरों की एक टीम जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची थी। टीम ने पहुंचकर डिलीवरी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां फैली गंदगी को लेकर टीम ने नाराजगी जताई। टीम का मुख्य बिंदु रिकार्ड की जांच करना रहा। टीम ने पैथोलॉजी, परिवार नियोजन केंद्र का भी मुआयना किया। केंद्र की काउंसलर पायल से रिकार्ड संबंधित व अन्य जानकारी ली। वहीं परिवार नियोजन कोआर्डिनेटर डॉ. एपीएस गंगवार से भी बात की। वहीं टीम मुआयने के लिए इंजेक्शन रूम पहुंची तो वह बंद मिला। इस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए सीएमएस डॉ. अलका शर्मा से जवाब तलब किया। टीम ने सीएमएस से कार्रवाई करने के आदेश दिए। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि टीम दोपहर बाद आई थी। तब तक सेंटर बंद हो चुका था। लेकिन निरीक्षण के लिए उनको रुकना चाहिए था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें