फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला समन्वयक भी चपेट में, दहशत में डूबा चाइल्ड लाइन का पूरा स्टाफ

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

कई गांवों में रुकवाए थे बाल विवाह, बनारस की बच्ची की कई दिन की थी काउंसिलिंग

बरेली। चाइल्ड लाइन की जिला समन्वयक के भी संक्रमित पाए जाने के बाद करीब 25 लोगों की उनकी टीम में हड़कंप मचा हुआ है। जिला समन्वयक ने कुछ समय पहले कई दिनों तक बनारस की बच्ची को साथ रखकर उसकी काउंसिलिंग की थी। इसी बच्ची से उनके संक्रमण की चपेट में आने की आशंका जताई जा रही है। पिछले दिनों उन्होंने गांवों में जाकर कई बाल विवाह भी रुकवाए थे और उन लड़कियों से भी बातचीत की थी जिनका विवाह हो रहा था। इन लड़कियों पर भी संक्रमण के खतरे का अंदेशा जताया जा रहा है।
विज्ञापन

मूल रूप से बदायूं की रहने वाली जिला समन्वयक डेलापीर के पास बने चाइल्ड लाइन दफ्तर से जुड़े आवास में रहती हैं। कुछ दिन पहले जुकाम, बुखार और सिरदर्द की शिकायत पर उन्होंने सीएमओ से संपर्क कर अपना टेस्ट कराया। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें 300 बेड अस्पताल में भर्ती कर लिया। रविवार शाम आईवीआरआई से जारी हुई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट में उनका भी नाम था। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।
जिला समन्वयक ने पिछले दिनों कई गांवों में जाकर बाल विवाह रुकवाए थे। इसके अलावा सीबीगंज पुलिस को भटकती मिली बनारस की बच्ची को साथ रखकर कई दिन काउंसलिंग करने के बाद शेल्टर होम पहुंचाया। उन्हें इन दोनों जगह से संक्रमण की संभावना होने की बात कही जा रही है। उनके संपर्क में रहने वाला पूरा स्टाफ सकते हैं। बाल कल्याण समिति में भी उनका आना जाना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें