फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का राशन जिला समिति खरीदेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में गरीबों को बांटे जाने वाले राशन की खरीद में गड़बड़ी और खराब क्वालिटी की शिकायतें मिलने के बाद फैसला किया गया है कि अब राशन जिला जिला समिति खरीदेगी। तहसील प्रशासन राशन के लिए जिला समिति को सिर्फ डिमांड भेजेगा। हालांकि सदर तहसील प्रशासन ने तीन दिन पहले 1100 पैकेट की डिमांड समिति के पास भेजी थी। कच्चा राशन न मिल पाने से फिलहाल जरूरतमंदों को राशन के पैकेट उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जरूरतमंद और गरीबों को निशुल्क राशन देने के लिए शासन ने अप्रैल की शुरूआत में ही जिला प्रशासन को करीब छह करोड़ का बजट जारी किया था। नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन मनोज कुमार पांडेय 25-25 लाख रुपये तहसीलों को आवंटित भी कर चुके हैं। हालांकि कई जगहों से राशन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद डीएम नितीश कुमार ने जिला समिति को राशन की जिला स्तर पर खरीद की जिम्मेदारी दे दी है। अब यह समिति ही सभी छह तहसीलों के लिए राशन खरीदेगी। बाद में कच्चा दाल, चावल, तेल, घी, मसाला आदि के पैकेट बनाकर तहसीलों को उनकी डिमांड के आधार पर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

‘गरीबों के लिए कच्चा राशन की आपूर्ति के लिए जिला स्तर पर टेंडर हो गए हैं। तहसील की डिमांड पर उनकी आपूर्ति होगी। ’
- ईशान प्रताप सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें