फतेहगंज पूर्वी। एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाने में रविवार को तहरीर देकर बहन का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि एक गांव निवासी ग्रामीण ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन को एक हफ्ते पहले युवक युसुफ अपने भाई मोहम्मदीन और मोहम्मद अली की मदद से आधी रात ले गया। इस दौरान घर में रखे जेवरात और 85000 रुपये भी गायब थे। जानकारी होने पर आरोपियों के घर जाकर बहन को सुरक्षित लौटाने को कहा तो उक्त लोगों ने आश्वासन दिया, लेकिन लौटाया नहीं। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि युवती के भाई की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद