फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शाहजहांपुर में आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के सामने ढहाई मजार, सीओ से धक्कामुक्की, सहोरा गांव में तनाव

Thu, 19 Sep 2024 04:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के गांव सहोरा स्थित प्राचीन धर्मस्थल में बनी मजार को तोड़कर लोगों ने बुधवार को वहां शिवलिंग स्थापित कर दिया था। गांव के रियाजुद्दीन ने पुजारी समेत कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बाद में मजार दोबारा बना दी गई थी। इसे लेकर लोगों ने बृहस्पतिवार को फिर बवाल हो गया। 
विज्ञापन
लाठी-डंडे लेकर जुटे लोग, भीड़ में फंसे सीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के सिंधौली के गांव सहोरा में विवादित स्थान पर मजार के पुनर्निर्माण के विरोध में बृहस्पतिवार को जुटी भीड़ ने हंगामा करने के बाद उसे फिर ढहा दिया। इसके बाद मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। समझाने गए सीओ से भी लोगों ने धक्कामुक्की कर दी। वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुवायां एसडीएम और सीओ को संयुक्त रूप से मामले में जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन


सहोरा गांव के बाहर मंदिर के पास में आठ-दस साल पहले मजार बना ली गई थी। तब भी दोनों पक्षों में तनातनी हो गई थी। इसके बाद से ही पुलिस ने दूसरे समुदाय के भीड़ एकत्रित करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पिछले दिनों किसी व्यक्ति ने मजार में झालर लगा दी थी। मंगलवार को लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

सिंधौली थाने के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने पहुंचकर सजावट को हटवा दिया था। बुधवार को उस मजार को क्षतिग्रस्त कर कुछ लोगों ने शिवलिंग को स्थापित कर दिया। सूचना पर भीड़ इकट्ठा हो गई। तनाव फैलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाया गया।

विज्ञापन

रिजाजुद्दीन ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट 
गांव के रियाजुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने नेवाराम और गांव के अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मौके पर पुलिस भी तैनात की गई थी। बुधवार रात में ही मजार की मरम्मत कराते हुए वहां दीवार उठा दी गई और उसके चारों ओर लोहे के कंटीले तार भी लगा दिए गए। बृहस्पतिवार सुबह जब आसपास के लोगों ने मजार का पुनर्निर्माण देखा तो वे भड़क गए।

हिंदू संगठनों नेताओं के साथ आसपास के गांव के सैकड़ों लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुवायां के सीओ पंकज पंत और एसडीएम संजय पांडेय भी आ गए। आक्रोशित भीड़ को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान सीओ से धक्कामुक्की भी की गई।

विज्ञापन

पुलिस के सामने ढहाया निर्माण 
एडीएम प्रशासन संजय पांडेय और एसपी ग्रामीण मनोज अवस्थी ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच आक्रोशित भीड़ ने निर्माण ढहा दिया। इसके बाद वहां पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए शिवलिंग रखकर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच पुवायां के एसडीएम और सीओ को सौंपी गई है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें