फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उधार के रुपये को लेकर हुआ विवाद, सात पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में शनिवार को रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए दोनो पक्षों के सात लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मझगवां गांव निवासी एजाज व अंशु पक्ष के मध्य उधार के पांच हजार रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव भी हुआ था। घटना को सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की गई। मौके पर पहुंची पुलिस पांच को हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। बाद में दो और लोगों को पकड़ा गया।
थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस मेविस टॉक ने बताया कि दोनों पक्षों के एजाज अहमद, सरफराज अहमद, मुस्ताक अहमद, फिरोज, आकाश, अंशु व शिवा को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें