फरीदपुर। बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद भाइयों में मारपीट हुई। इसके बाद एक भाई ने छोटे भाई को जान से मारने के लिए फायरिंग कर दी। दूसरा भाई बचाने दौड़ा तो उस पर भी आरोपी ने फायर फायर कर दिया।
आरोपी ने लगातार तमंचे से पांच फायर किए। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मौके से पांच कारतूस के साथ खोखा बरामद किए।
कस्बे के मोहल्ला भूरेखां गौटिया निवासी मोहम्मद आरिफ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर उसका भाई तस्लीम खाना खा रहा था। इस दौरान तस्लीम व अय्यूब अली घर के बंटवारे को लेकर गाली-गलौज व मारपीट करने लगे। तभी अय्यूब तमंचा निकाल लाया और उसने भाई तस्लीम पर फायर कर दिया, जिससे वह बच गया। उसे बचाने आरिफ पर भी उसने फायर कर दिया।
आरोपी ने दहशत फैलाने के लिए लगातार पांच फायर किए। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने आरोपी अय्यूब अली को तमंचा व पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि भाइयों पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद