फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सरायतल्फी में डंप 40 हजार मीट्रिक टन कूड़े का जल्द शुरू होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरायतल्फी में डंप 40 हजार मीट्रिक टन कूड़े का निस्तारण जल्द शुरू होगा। बिजली कनेक्शन के लिए 29 लाख 97 हजार रुपये नगर निगम ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भेज दिए हैं। कनेक्शन होते ही काम शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

सरायतल्फी में वर्षों से कूड़ा एकत्र है। निजी फर्म ने यहां संयंत्र लगाया है मगर, बिजली कनेक्शन न होने से करीब छह महीने से काम शुरू नहीं हो पा रहा। यहां हर रोज 500 मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित होगा। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता से फोन पर बातचीत करके जल्दी से जल्दी कनेक्शन का आग्रह किया है। उनका कहना है कि कनेक्शन होने के साथ निजी फर्म कूड़े का निस्तारण शुरू करेगी। सरायतल्फी में कूड़े का पहाड़ खत्म होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें