फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अव्यवस्थित ट्रैफिक, धनतेरस से एक दिन पहले शहर के कई इलाकों में जाम

Tue, 29 Oct 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। धनतेरस से एक दिन पहले शहर के कई इलाकों में लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। नावल्टी चौराहा, पुराना रोडवेज, सिकलापुर, कॉलेज रोड वन-वे कर दिए जाने के बाद वहां दिनभर जाम लगता रहा।
विज्ञापन

सेटेलाइट बस अड्डे से पुराना रोडवेज तक और पुराना रोडवेज से जंक्शन तक सोमवार से ही ऑटो, ई-रिक्शा का दबाव बढ़ गया है। खरीदारी के लिए ग्रामीण भी शहर आ रहे हैं। ऐसे में प्रमुख बाजारों और चौराहों पर जाम लग रहा है। श्यामगंज से शाहदाना, श्यामगंज से कालीबाड़ी, ईसाइयों की पुलिया, सेटेलाइट बस अड्डा, नावल्टी चौराहा, कुतुबखाना आदि स्थानों पर सोमवार को दिन में कई बार जाम लगा। प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सोमवार को ऑटो व ई-रिक्शा का आवागमन होता रहा। इस कारण भी जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें