फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था : 11 ब्लॉकों में सेहत के मानक अधूरे, रैंक सात सौ पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में स्वास्थ्य केंद्रों का हाल बदहाल है। शासन से जारी सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जिले के 11 ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्र शीर्ष सौ में स्थान हासिल नहीं कर सके। सात सौ पार रैंक मिलने पर चिकित्साधिकारियों को सुधार की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड की रैंक ब्लॉकवार स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के शासन स्तर से निर्धारित बिन्दुओं के मानक पर आधारित है। इसमें ब्लॉक रिछा की रैंक 177, शेरगढ़ की 263, मीरगंज की 280, फतेहगंज पश्चिमी की 311, आलमपुर जाफराबाद की 584, रामनगर की 664, रैंक है। इनके अलावा बिथरी चैनुपुर की 717, क्यारा की 720, फरीदपुर की 724, भुता की 757, नवाबगंज की 758, मझगवां की 801, भोजीपुरा की 803, भदपुरा की 814, बहेड़ी की 830 और सबसे नीचे बरेली शहर की 862वीं रैंक है। प्रकरण पर शासन ने सेवाओं में सुधार के लिए कहा है।
बिन्दुओं में एचआईवी, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, गर्भवती की जांच, संस्थागत प्रसव, आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान, हाउस बेस्ड नियोनेटल केयर समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। सीएम डैशबोर्ड पर जुलाई माह में स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में खराब प्रदर्शन का संज्ञान लेकन जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सीएमओ को अगले माह की रैंक में बेहतर प्रदर्शन के लिए कहा है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के मुताबिक चिकित्साधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें