फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani House Firing: दिशा पाटनी का बढ़ेगा सुरक्षा घेरा, यूपी के साथ-साथ मुंबई पुलिस भी अलर्ट

Sun, 21 Sep 2025 10:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर लगातार दो दिन फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। संयुक्त टीम ने गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को मार गिराया था। दो नाबालिग आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम @dishapatani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश से मुंबई लौटीं अभिनेत्री दिशा पाटनी की सुरक्षा का घेरा बढ़ सकता है। हालिया घटनाक्रम को लेकर मुंबई पुलिस पहले से अलर्ट है। वहीं, एसएसपी बरेली ने भी मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र भेजकर मौजूदा स्थिति से अवगत कराया है।

विज्ञापन

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर लगातार दो दिन फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। संयुक्त टीम ने गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को मार गिराया था। दो नाबालिग आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बागपत निवासी दोनों नाबालिग आरोपियों को अब बरेली लाकर पूछताछ करने की तैयारी है। वहीं, दो आरोपियों को बरेली की शाही थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

अभिनेत्री के घर फायरिंग और उसके बाद की कार्रवाई से संबंधित एक पत्र एसएसपी अनुराग आर्य ने मुंबई पुलिस आयुक्त को भेजा है। इसमें एसएसपी ने दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड सीओ जगदीश चंद्र पाटनी को गनर व परिवार को सुरक्षा गारद मुहैया कराने का भी जिक्र किया है। सूत्रों के मुताबिक यदि दिशा पाटनी वहां अतिरिक्त सुरक्षा के लिए आवेदन करेंगी तो मुंबई पुलिस बरेली एसएसपी के इस पत्र को आधार बना सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें