फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोगों ने खराब की आम की फसल, उत्पादन पर असर

विज्ञापन
मंडनपुर में आम के बाग के फोटो
विज्ञापन
मीरगंज। प्रसिद्ध मंडियों को आम आपूर्ति करने वाला मीरगंज क्षेत्र का गांव मंडनपुर इस वर्ष आम की फसल में हुए नुकसान से जूझ रहा है। मंडनपुर गांव में 75 प्रतिशत भूमि पर लोग आम की फसल करते हैं। यहां से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार आदि राज्यों के मंडियों में आम की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

गांव के कई बाग मालिकों ने बताया कि आम की फसल पर चेपा रोग, भुनका और फफूंद जैसी बीमारियों ने असर डाला है। उन्होंने इन रोगों से बचाव के लिए करीब 10 बार स्प्रे भी किया, लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ, बल्कि आम का फल सूखकर जमीन पर गिर गया। इससे पेड़ फलों से खाली हो गए हैं।
बाग मालिक आशिक अहमद, अतीक अहमद, अबरार अहमद और मास्टर फुरकान अहमद ने बताया कि शुरुआत में बौर अच्छा आया था। अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन मार्च-अप्रैल में बीमारी और उसके बाद आई ओलावृष्टि ने बची-खुची फसल को भी बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

बाग मालिकों का कहना है कि इस साल आम की खेती घाटे का सौदा साबित होगी। कुदरत की मार और फसल में हुए नुकसान ने उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें