फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रज्ञा प्रवाह के आगामी कार्यक्रम पर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रज्ञा परिषद प्रज्ञा प्रवाह की ब्रज प्रांत इकाई के क्षेत्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों का प्रवास और चिंतन बैठक शनिवार को बरेली कॉलेज सभागार में हुई। इसमें प्रज्ञा प्रवाह के महत्व, कार्यशैली समेत आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा और युवा अभ्यास वर्ग समेत तैयारी पर मंथन किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय संयोजक देवराज ने बैठक में कार्यकर्ताओं की कमी पर आपत्ति जताते हुए दायित्व के उचित निर्वहन के लिए प्रेरित किया। महानगर संयोजक डॉ. अजिता सिंह तिवारी और महानगर कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अमिता गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। यहां ब्रज प्रांत अध्यक्ष प्रो. शर्मिला शर्मा, ब्रज प्रांत संयोजक डॉ. हरेंद्र गौड़, प्रांत मैपिंग संयोजक प्रदीप जैन, प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. रश्मि रंजन व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें