फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रमाण पोर्टल के 44 बिंदुओं पर चर्चा, रैंक सुधारने पर जोर

Tue, 18 Aug 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार को यूपी प्रमाण पोर्टल के 44 मुख्य बिंदुओं पर बैठक हुई। इस बैठक का उद्देश्य कॉलेज की गतिविधियों को पोर्टल पर सक्रिय कर उसकी रैंक में सुधार लाना था। पिछले कुछ महीनों से पोर्टल पर कॉलेज की सुस्त गतिविधि के कारण उसकी रैंक प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन

बैठक में यूपी प्रमाण पोर्टल के बिंदुओं की समीक्षा की गई। सभी समितियों को अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए कहा गया। इसमें बिंदुवार अपेक्षाओं और उनकी वर्तमान अपलोड स्थिति पर गहन चर्चा हुई। विद्यार्थियों की कक्षा उपस्थिति को 75 फीसदी तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। हर माह उपस्थिति पंजिका का रिकॉर्ड महीने की 30 या 31 तारीख तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा। प्राचार्य ओपी राय ने उन क्षेत्रों में शीघ्र कार्रवाई और रिपोर्ट मांगी जहां कॉलेज पिछड़ रहा है। कॉलेज की नई वेबसाइट भी जल्द ही शुरू की जाएगी। महाविद्यालय के यूपी प्रमाण पोर्टल इंचार्ज सुंदर सिंह ने बैठक का संचालन किया।
छात्रों की सक्रियता का डेटा भरने को भी कहा गया
एलुमनी एसोसिएशन, स्वयं पोर्टल, डिजिटल भुगतान और एनआईआरएफ की रैंक में स्थिति जैसे मुद्दे भी बैठक में शामिल थे। सोशल मीडिया गतिविधियां और शोध संबंधी अपडेट भी चर्चा के विषय रहे। इन सभी अपेक्षित बिंदुओं पर पोर्टल पर डेटा अपलोड किया जाना है। व्यक्तिगत फैकल्टी डेटा, गूगल स्कॉलर आईडी और विद्वान आईडी का डेटा एकत्र करने पर जोर दिया गया। गूगल क्लासरूम पर नोट्स साझा करने और छात्रों की सक्रियता का डेटा भरने को भी कहा गया।
विज्ञापन




जियो टैगिंग और संबंधित डेटा साझा करने का निर्देश
फ्लोरा फौना कमेटी को जियो टैगिंग और संबंधित डेटा साझा करने का निर्देश दिया गया। प्लेसमेंट और प्रशिक्षण के लिए कंपनियों व जिला प्रशासन से संपर्क करने पर भी बात हुई। हालांकि, स्पोर्ट्स समिति पर कोई चर्चा नहीं हुई। इसकी वजह यह बताई गई कि प्रमाण पोर्टल के 44 बिंदुओं में खेल शामिल नहीं है। बैठक में उप प्राचार्य वंदना शर्मा, डीएसडब्लू एम बी कलहंस, मुख्य प्रॉक्टर इंदीवर सिंह, आरके गुप्ता और अविनाश अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें