मीरगंज स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नामांकन की स्थिति सुधारने पर जोर दिया गया। बैठक से नदारद रहने वाले प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बैठक में अधिकारियों ने उन विद्यालयों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की जहां नवीन नामांकन शून्य है या संख्या 10 से कम है। ऐसे विद्यालयों को सुधार की हिदायत दी गई है।
आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने की। बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार ने बताया कि 20 मई तक चलने वाले स्व-जनगणना अभियान के अंतर्गत सभी शिक्षकों को अपने मकानों की गणना करनी है और आम लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना है। बैठक में ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें वापस मुख्यधारा से जोड़ने, प्रोग्रेशन कार्य पूर्ण करने और यू-डायस पोर्टल पर डेटा अपडेट करने की हिदायत दी गई।