फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : कच्ची शराब की दो भट्ठियां पकड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गांव कंचनपुर की दो महिलाओं को जंगल में अलग-अलग स्थानों पर कच्ची शराब की भट्ठी चलाते हुए गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने कच्ची शराब की सप्लाई करने जा रहे एक टेंपो चालक को गिरफ्तार किया है। उसके टेंपो से 17 लीटर कच्ची शराब मिली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे यह अभियान चलाया गया। भोजीपुरा के ही गांव बुझिया अंडरपास के समीप गांव कंचनपुर निवासी विद्या रंगे हाथ भट्ठी चलाते हुए पकड़ी गई। विद्या के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब मिली। पुलिस की दूसरी टीम ने बुझिया के दूसरे स्थान से कंचनपुर थाना भोजीपुरा निवासी राजो देवी को भी बृहस्पतिवार की रात भट्ठी चलाते हुए पकड़ लिया। पुलिस को यहां 30 लीटर निर्मित शराब मिला। दोनों टीमों ने दोनों जगहों से निर्मित शराब व शराब बनाने के उपकरणों को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस की तीसरी टीम ने गांव पचदौरा कला से बंबे के पुलिया के पास से गांव सागलपुर निवासी इम्तियाज के टेंपो से 17 लीटर शराब ले जाते हुए पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इम्तियाज शराब भट्ठी चलाता है। कच्ची शराब की सप्लाई गांवों में जाकर करता है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित आरोपों में मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें