फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संक्रमितों को रिपोर्ट आने से पहले ही कर दिया डिस्चार्ज

Sun, 31 May 2020 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन

छह दिन बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली
विज्ञापन

देवरिया के थे दोनों प्रवासी, हंगामा करने पर शुक्रवार रात भेज दिए गए थे घर

बरेली। छह दिन से देवरिया जाने के लिए सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे छह प्रवासियों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से खलबली मच गई। दरअसल, पांच दिन से रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे प्रवासी श्रमिकों ने क्वारंटीन रहने के दौरान हंगामा किया तो शुक्रवार देर रात उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। इनमें से दो की रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव आई।
दिल्ली से 23 मई को ट्रक में सवार होकर 13 प्रवासी मजदूर अपने घर हरदोई और देवरिया जा रहे थे। बिथरी के पास हादसा होने पर ट्रक में सवार सभी घायल हो गए थे। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 11 लोगों की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ गई थी, जबकि दो की रिपोर्ट आने का उनके परिजन इंतजार कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार देर रात परिजन ने रिपोर्ट आने में देरी पर हंगामा किया। इस पर आननफानन में जांच रिपोर्ट आए बगैर उन्हें निजी मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि संक्रमित मिले दोनों के बाकी परिजन की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। कई दिन तक इनकी जांच रिपोर्ट न मिलने की वजह से परिजन परेशान थे, इसलिए उन्हें पूर्ण सुरक्षित एंबुलेंस से देवरिया भेज दिया गया था। उनके गृह जनपद के सीएमओ को भी इस बाबत जानकारी दे दी गई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने की भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें