क्योलड़िया। काेचिंग की फीस मांगने पर कुछ लोगों ने दिव्यांग शिक्षक को मार-पीटकर घायल कर दिया। दिव्यांग शिक्षक को बचाने आए परिजनों को भी मारा-पीटा गया।
पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ थाना क्योलड़िया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना क्षेत्र क्योलड़िया के ठिरिया बन्नो जान गांव के दिव्यांग अशरफ अली बच्चों को कोचिंग पढ़ाकर अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं।
सोमवार को दिव्यांग शिक्षक गांव के वाहिद हुसैन के घर बच्चाें की कोचिंग की फीस मांगने पहुंचे तो फीस को लेकर दोनों में कहासुनी
हो गई।
वाहिद हुसैन ने अपने परिजनों को बुलाकर दिव्यांग को लोहे की राॅड से मारपीट कर घायल कर दिया। जब दिव्यांग को बचाने उनके परिजन पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।
दिव्यांग अशरफ अली की तहरीर पर पुलिस ने वाहिद हुसैन, आशिक हुसैन, वाहिद हुसैन की पत्नी, आशिक हुसैन की पत्नी के खिलाफ थाना क्योलड़िया में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इस मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है। संवाद