फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आदिनाथ चौराहे पर अब नहीं बनेगा द्वार, तलाशी जा रही दूसरी जगह

Wed, 15 May 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नाथ कॉरिडोर के तहत आदिनाथ चौक के पास द्वार बनाने के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। बीडीए अब द्वार बनाने के लिए दूसरी जगह तलाश रहा है। वहीं, जिले में चार अन्य जगह पर द्वार निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

नाथ कॉरिडोर के तहत सातों नाथ मंदिरों को जोड़ा जाना है। मंदिरों तक जाने वाली सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही सुंदरीकरण भी किया जा रहा है। कॉरिडोर सर्किट के तहत शहर के प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनवाए जा रहे हैं। रामपुर रोड पर झुमका चौराहे के पास, बदायूं रोड, बीसलपुर रोड के साथ शाहजहांपुर रोड पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के पास द्वार का निर्माण हो रहा है।
डोहरा रोड और आदिनाथ चौराहे के पास भी द्वार का निर्माण प्रस्तावित है मगर अब आदिनाथ चौराहे पर निर्माण मुश्किल है। चौराहे पर बने डमरू ने ही अधिकांश जगह घेर ली है। ऐसे में यहां द्वार बनाने के लिए उचित जगह नहीं मिल पा रही है। बीडीए के अफसर अब दूसरी जगह द्वार बनाने के लिए जगह देख रहे हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास पर बैरियर टू के पास द्वार बनाने पर विचार किया जा रहा है। पीलीभीत से शहर में प्रवेश करते समय यह मुख्य द्वार होगा। इसके साथ ही यह पशुपतिनाथ मंदिर से सीधे जुड़ेगा। यहां से डेलापीर रोड होते हुए त्रिवटीनाथ मंदिर तक सीधे रास्ता जाता है। इससे यह नाथ कॉरिडोर से भी जुड़ जाएगा।

वर्जन-
नाथ कॉरिडोर के तहत चार द्वारों पर काम चल रहा है, दो और भी प्रस्तावित हैं। आदिनाथ चौराहे पर निर्माण के लिए जगह नहीं बन पा रही है। उसके लिए अब दूसरी जगह तलाश की जा रही है। - एपीएन सिंह, अधिशासी अभियंता, बीडीए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें