फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड की प्रतिभाएं देश भर में पहुंचाने के लिए बनेगा संबंध निदेशालय

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में मीडिया सेंटर के उद्घाटन अवसर पर कुलपति ने दी जानकारी

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मीडिया सेंटर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. केपी सिंह ने इस मौके पर रुहेलखंड की प्रतिभाओं को देश भर में फैलाने की जरूरत पर बल दिया। कहा, इसके लिए संबंध निदेशालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. केपी सिंह ने कहा कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय बनने की क्षमता रखता है। विश्वविद्यालय निरंतर प्रतिभाओं का सृजन कर रहा है। इन प्रतिभाओं का पूरे देश को लाभ मिले, इसके लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय में संस्थागत संबंध निदेशालय का गठन किया जाएगा, जिसके नीचे पूरे रुहेलखंड की प्रतिभाएं नजर आएंगी। विश्वविद्यालय उन्हें एक बैनर तले लाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि रोजगार का सृजन जरूरी है। आज टॉपर्स नौकरी मांग रहे हैं, जबकि पश्चिमी देशों में वे रोजगार देने वाले बनते हैं। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, वित्त अधिकारी केके शंखवार, प्रो. एसके पांडेय, प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जहीर अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें