फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निदेशक और वैज्ञानिक आईसीएआर अवॉर्ड से सम्मानित

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo
विज्ञापन

आईसीएआर के 93वें स्थापना दिवस पर पुरस्कार वितरण समारोह

बरेली। नई दिल्ली भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) कृषि भवन के 93वें स्थापना दिवस पर वर्चुअल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र तोमर ने संस्थान के निदेशक डॉ. अशोक कुमार तिवारी को पशु विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए ‘रफी अहमद किदवई पुरस्कार’ दिया। सीएआरआई और आईवीआरआई के कई और वैज्ञानिक भी सम्मानित हुए।
विज्ञापन

सीएआरआई के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अजीत सिंह यादव को हिंदी में पुस्तक ‘पशुओं एवं पक्षियों के महत्वपूर्ण रोग एवं टीकाकरण’ लिखने पर ‘डॉ. राजेंद्र प्रसाद पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। पुस्तक में पशु एवं पक्षियों होने वाले प्रमुख रोग, बचाव के लिए टीकाकरण की जानकारी दी गई है। आईवीआरआई की वैज्ञानिक डॉ. सोनल श्रीवास्तव को ‘लाल बहादुर शास्त्री युवा वैज्ञानिक पुरस्कार’ से नवाजा गया। कार्यक्रम में पशुपालन मत्स्य पालन एवं डेयरी विकास मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला, कृषि मंत्रालय में राज्यमंत्री कैलाश चौधरी, शोभा, आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्रा, परिषद के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

उपलब्धि : स्वान के स्तन कैंसर का टीका विकसित करने पर डॉ. सोनल सम्मानित

डॉ. सोनल को स्वान के स्तन कैंसर का टीका विकसित करने के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही इसी विषय पर एडवांस रिसर्च के लिए तीन लाख रुपये का प्रोजेक्ट भी मंजूर किया गया। उन्हें तीन माह तक विश्व की किसी भी एडवांस प्रयोगशाला में जाकर शोध करने का मौका दिया गया है। डॉ. सोनल भारतीय कृषि शोध सेवा की 84वें बैच की वैज्ञानिक हैं। वह आईवीआरआई में साल 2008 से तैनात हैं। उनके पति डॉ. समीर श्रीवास्तव 82वें बैच के वैज्ञानिक हैं। साल 2009 में इन्हें भी इसी सम्मान से नवाजा जा चुका है। समारोह के बाद सभी ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें