फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीएम ग्रिड के कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य की अध्यक्षता में शनिवार को कान्हा गोशाला, सीएम ग्रिड परियोजना तथा निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान विकास कार्यों को समय व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सीएम ग्रिड फेज-1 के तहत रोड नंबर एक, दो, तीन व चार में कुछ स्थानों पर पाथवे में आए उतार-चढ़ाव को ठीक कराने के निर्देश दिए गए। विद्युत निगम के नियमित निगरानी के लिए पत्राचार करने व परियोजना के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा गया। सीवर चैंबरों को कवर करने, ब्रांडिंग एवं ब्यूटीफिकेशन के कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गए।
सीएम ग्रिड फेज-3 के तहत चयनित सड़क से महर्षि कश्यप चौराहे तक चिह्नित अतिक्रमण के संबंध में संपत्ति विभाग एवं मानचित्रकार को तीन दिन में सभी नोटिस तामील कराने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्य समय से शुरू हो सके।
विज्ञापन

कान्हा गोशाला के सुंदरीकरण के लिए तालाब में बोल्डर पिचिंग, प्ले जोन में मिट्टी भरान व ग्रास पेवर इंटरलॉकिंग टाइल्स, लैंडस्केपिंग, जल निकासी के लिए नाली निर्माण व टीन शेड विस्तार के कार्य शीघ्र कराने को कहा गया। वेइंग मशीन का निर्माण जल्द पूरा कर चारे की आपूर्ति एवं वजन की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें