फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरों ने निकाली बाइक रैली 

Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 23 वें दिन बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। 48 सौ ग्रेड पे समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते ज्यादातर विभागों में काम काज ठप रहा। 
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी परिसर से कलक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली गई। इसमें डिप्लोमा इंजीनियरों ने 14 से 20 साल की सेवा पर तीन प्रोन्नत वेतनमान और 48 सौ ग्रेड पे की मांग तुरंत लागू करने की मांग की। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मंडल अध्यक्ष जीएन सिंह परमार ने कहा कि महासंघ की हड़ताल के चलते पीडब्ल्यूडी, आवास विकास, नगर निगम, बीडीए, आरईएस, नलकूप, सिंचाई, बाढ़ खंड, नहर खंड समेत ज्यादातर विभागों में विकास कार्य ठप है। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि ठेकेदार गुणवत्ता के मानकों को दरकिनार करते हुए मनमानी कर रहे हैं। इस मौके पर  दीपक कुमार, एके शर्मा, राधेश्याम, रनवीर सिंह, गजेंद्र वर्मा, मुकेशचंद्रा, आलोक चौहान, सुजेश सागर आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें