फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डीआईओएस ने दिए कार्रवाई के निर्देश, प्रबंधक बोले शिकायत ही नहीं मिली

Wed, 20 Dec 2023 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। कड़ाके की ठंड में बिना नहाए आने पर छात्रों को स्कूल में नहलाने के मामले में डीआईओएस ने प्रबंधक को पत्र लिखकर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। वहीं, प्रबंधक का कहना है कि इस मामले में उन्हें अब तक बच्चों के अभिभावकों की ओर से कोई शिकायत ही नहीं मिली है। जब तक शिकायत नहीं मिलती प्रधानाचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में सोमवार को पांच छात्र नहाए बिना स्कूल पहुंचे थे। इस पर प्रधानाचार्य डॉ. रणविजय सिंह यादव ने उन्हें स्कूल में ही नहाने की सजा सुना दी। नहाते छात्रों का वीडियो बनाकर प्रधानाचार्य ने खुद ही इसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। विद्यालय परिसर में लगे पंपिंग सेट पर नहाते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने मामले का संज्ञान लिया। प्रारंभिक जांच में प्रधानाचार्य को बच्चों को शारीरिक दंड देने का दोषी माना गया। छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय होने की वजह से डीआईओएस सीधे प्रधानाचार्य पर कार्रवाई नहीं कर सकते। इस पर उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

मामले में जब प्रबंधक पंडित सोहनलाल शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। जब तक शिकायत नहीं आती है, मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें