फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी का भी पेपर पी गए डीआईओएस

Tue, 22 Mar 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज और एमबी इंटर कॉलेज के पास पेपर बिकने और व्हाट्सऐप पर अंग्रेजी का पेपर आउट होने को शिक्षा विभाग मान ही नहीं रहा है। डीआईओएस इस पेपर को भी पी जा रहे हैं। उन्होंने पेपर आउट होने से इंकार करते हुए बोर्ड को रिपोर्ट भेजी है। शुक्रवार को एमबी इंटर कॉलेज के पास स्थित कोचिंग और सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज से पेपर बिकने और आउट होने की सूचना आई थी। इसकी जानकारी डीआईओएस को भी दी गई थी। उन्होंने वहां पर टीम को निरीक्षण करने के लिए भी भेजा। निरीक्षण में उन्हें कोचिंग बंद मिली। डीआईओएस का कहना है कि सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज में शुक्रवार को दूसरी पाली में इंटर अंग्रेजी के सेकेंड पेपर में निरीक्षण किया गया। सचल दल ने परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाओं का अभिलेखों से मिलान किया। मिलान करने पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित मिलीं। कोई भी प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र से बाहर नहीं गया और न ही उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्र से बाहर गईं। दरअसल व्हाट्सऐप पर पेपर आउट होने पर पेपर सुरक्षित ही मिलेंगे। इससे उत्तर पुस्तिकाओं में भी छेड़छाड़ नहीं होगी। इसलिए, ये दोनों तर्क देकर पेपर आउट होने की बात को अफवाह कहना ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें