फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्पाइनल इंजरी सेंटर पहुंची डिजिटल एक्सरे मशीन, जल्द शुरू होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीलीभीत बाइपास स्थित यूपी स्पाइनल इंजरी सेंटर में वर्षों पुराने उपकरण से जांच जल्द बंद होगी। सेंटर में अत्याधुनिक उपकरण स्थापित होने शुरू हो गए हैं। 500 एमए डिजिटल एक्सरे मशीन सेंटर पहुंच गई है। टेक्नीशियन प्रशिक्षण के बाद नई मशीन से जल्द जांच शुरू होने का दावा है।
विज्ञापन

वर्ष 2001 में यूपी स्पाइनल इंजरी सेंटर बरेली और रीजनल रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर स्पाइनल इंजरी एंड अदर ऑर्थोपेडिक डिसेबिलिटी जिला अस्पताल में शुरू हुआ था। यहां जगह कम होने से बाद में पीलीभीत बाइपास के किनारे पांच एकड़ भूमि पर वर्ष 2003 में केंद्र और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में यूपी स्पाइनल इंजरी सेंटर का संचालन शुरू हुआ। केंद्र सरकार ने क्रमवार 1.6 करोड़ रुपये संचालन को दिए थे। शेष बजट प्रदेश सरकार की ओर से मिलना था। जो जारी नहीं हुआ। बजट के अभाव में व्यवस्था बदहाल होने लगी। सेंटर संविदा चिकित्सक से संचालित हुआ।
बदहाल स्थिति का मुद्दा बीते दिनों अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो मंडलायुक्त ने जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा, सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के साथ बैठक कर व्यवस्था को बेहतर बनाने पर मंथन किया। नए उपकरण लगाने के दिशा निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


दावा : सेंटर में यह उपकरण भी जल्द होंगे स्थापित
सेंटर की निदेशक एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक, डिजिटल रेडियोथेरेपी मशीन 500 एमए (एक्स-रे) स्थापित हो रही है। जल्द ही 25 केवीए साउंड प्रूफ डीजी सेट (विद्युत), फिजियाेथेरेपी के लिए ट्रैक्शन मशीन, इंटरफेरेंशियल थेरेपी, अल्ट्रासोनिक थेरेपी, लांग वेव डायथर्मी, सीपीएम मशीन भी जल्द स्थापित की जाएगी। इनके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। सेंटर की रंगाई-पुताई भी कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें