फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 199 गांवों में स्थापित होगी डिजिटल लाइब्रेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले की 199 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी, जहां स्थानीय इतिहास के साथ ही स्वतंत्रता की तमाम गाथाओं को बताने वाली पुस्तकें होंगी। विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर चुकी महिलाओं के संघर्ष की कहानी के साथ ही शहीदों की जीवन गाथा और कवियों की पुस्तकें गांव के लोगों को पढ़ने के लिए मिल सकेंगी। पुस्तकों के चयन और खरीदारी के संबंध में जिला स्तर पर कमेटी भी बन गई है।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि प्रारंभ में जिले की 199 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। लाइब्रेरी बालकों एवं किशोरों की जागरूकता के लिए स्थापित हो रही है। गांव में बच्चों के अध्ययन के लिए पाठ्य सामग्री का चयन शासकीय एवं अन्य प्रकाशकों की 50 प्रतिशत पुस्तकों का होना है। इन पुस्तकों में स्थानीय भाषाओं के साहित्यकारों, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्र नायकों और शहीदों की जीवनी के साथ ही क्षेत्रीय लेखकों और कवियों की पुस्तकें रहेंगी। डीएम ने बताया कि प्रकाशकों का चयन जिला स्तर पर गठित कमेटी करेगी। इसके लिए प्रकाशकों से 10 दिन के अंतराल में आवेदन मांगे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें