DIG Police Medal for Meritorious Service
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के मौके पर डीजीपी जावीद अहमद बरेली रेंज के डीआईजी आशुतोष कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाजेंगे। ग्यारह पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान और सराहनीय सेवा सम्मान देकर सम्मानित करेंगे। एसटीएफ के 10 पुलिस कर्मियों में बरेली इकाई के इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह यादव का नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा शाहजहांपुर के उप निरीक्षक घनश्याम, सिपाही सुखपाल सिंह, बाबूराम और रनवीर सिंह, बरेली के मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार उप निरीक्षक धर्मपाल सिंह, बदायूं के एसआईयू इंस्पेक्टर हरीश सिंह भंडारी, इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह यादव, सिपाही मोहम्मद यासीन खां को सम्मानित किया जाएगा।